वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सीपीग्राम्स पोर्टल पर शिकायत के जरिए तीन सौ मीटर लंबी नाली की सफाई से मिली राहत,ग्रामीणों ने जताया संतोष

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सीपीग्राम्स की शिकायत से खुली जाम नाली,रायपुरी के ग्रामीणों को मिली राहत ||

तीन सौ मीटर नाली की सफाई से खत्म हुई गंदगी, बीमारी का खतरा भी टला ||

शिकायत का असर प्रशासन हरकत में,रायपुरी में सुधरी जल निकासी व्यवस्था ||

जाम नाली बनी थी मुसीबत,सीपीग्राम्स के जरिए मिला समाधान ||

गंदगी और मच्छरों से परेशान ग्रामीणों को राहत,नाली सफाई से बदली तस्वीर ||

वाराणसी /मिर्ज़ापुर :- मिर्जापुर जिले के रायपुरी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या छह में लंबे समय से जाम पड़ी करीब तीन सौ मीटर लंबी नाली की सफाई होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है | नाली के पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था जिससे क्षेत्र में गंदगी,दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था | इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा था जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था |

समस्या के समाधान के लिए विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने सीपीग्राम्स (CPGRAMS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद पंचायती राज मंत्रालय,उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से मामले में त्वरित कार्रवाई की गई | पंचायत सचिव को मौके पर निरीक्षण के निर्देश दिए गए जिसके बाद नाली की पूरी तरह सफाई कराई गई |

नाली की सफाई के बाद जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो गई है और क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है | शिकायतकर्ता ने 17 जून 2025 को लिखित फीडबैक के माध्यम से इस कार्यवाही पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया है |

क्या है CPGRAMS पोर्टल?
केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को चौबीसों घंटे सातों दिन उपलब्ध है जिसके माध्यम से वे सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर सार्वजनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं यह एक एकल पोर्टल है जो भारत सरकार और राज्यों के सभी मंत्रालयों/विभागों से जुड़ा हुआ है |

प्रत्येक मंत्रालय और राज्य को इस प्रणाली तक भूमिका-आधारित पहुंच प्राप्त है | सीपीग्राम्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकने वाले एक स्वतंत्र मोबाइल एप्लिकेशन और उमंग के साथ एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी नागरिकों के लिए सुलभ है |

शिकायतकर्ता के पंजीकरण के समय दी गई विशिष्ट पंजीकरण आईडी के माध्यम से सीपीग्राम्स में दर्ज शिकायत की स्थिति का पता लगाया जा सकता है | शिकायत अधिकारी द्वारा दिए गए समाधान से संतुष्ट न होने पर सीपीग्राम्स नागरिकों को अपील करने की सुविधा भी प्रदान करता है |

शिकायत बंद होने के बाद भी यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं है तो वह प्रतिक्रिया दे सकता है | यदि रेटिंग ‘खराब’ है तो अपील दायर करने का विकल्प सक्रिय हो जाता है | याचिकाकर्ता शिकायत पंजीकरण संख्या के माध्यम से अपील की स्थिति का भी पता लगा सकता है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button