देहरादून-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडखबरों की खबर

सीओ अनिल और उनकी पत्नी के साथ हुई अभद्रता, मामला रायपुर थाना क्षेत्र का

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

देहरादून। पुलिस क्षेत्राधिकारी और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पड़ोसी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, पूनम शर्मा निवासी ग्राम ओली ने तहरीर में बताया कि उनके पति अनिल कुमार शर्मा उत्तराखण्ड पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक हैं और डोईवाला में तैनात हैं। गांव की दीपशिखा उनके घर के बुद्धा होमस्टे चला रही हैं। आरोप है कि होम स्टे में महिलाएं और पुरुष महिलाएं शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। उनके घर के आगे डाला जाता है। आरोप है कि सुबह होमस्टे के रेस्टोरेन्ट में डीजे बज रहा था। जोकि बहुत तेज आवाज में बजाया जा रहा था पति उसी समय ऑफिस के लिए निकल रहे थे। होमस्टे में काम करने वाले कर्मचारी से डीजे की आवाज कम करने को कहा गया, क्योंकि साउंड इतनी तेज थी जो कानों में लग रही थी इसी वजह से उसे आवाज कम करने को कहा गया लेकिन, आवाज कम नहीं की गई। और इस दौरान कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हुई
पूनम शर्मा का कहना है कि वह बुटीक चली गईं। आरोप है कि इसके बाद दीप शिखा ने उनको व उनके पति को फोन पर गालियां दीं। जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button