महिला ने अपनी मां का घर बेचकर हड़पे लाखों रुपए , पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
हल्द्वानी। यहां एक महिला ने रुपयों के खातिर अपने ही मां के घर का सौदा कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है शायद इसी को भी घोर कलयुग कहते हैं क्योंकि जो माता-पिता अपनी औलाद के पालन पोषण के लिए अपनी 10 इच्छाएं मार देते हैं वही औलाद आज ऐसा कर रही है
हल्द्वानी शहर की एक महिला ने दूसरी महिला को झांसे में लेकर अपनी ही मां का घर बेच दिया। इसके बदले आरोपी ने लाखों रुपये भी हड़प लिए। मामला खुलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड निवासी एक महिला का कहना है कि वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उन्हें कम कीमत में मकान दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में 26 लाख रुपये ले लिए। पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी से रजिस्ट्री के लिए कहा गया तो वह टाल मटोल करने लगी। बाद में पता चला कि आरोपी महिला ने अपनी ही मां के घर का सौदा किया है
पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला से रुपये वापस देने के लिए कहा गया तो उसके भाई ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


















