खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सामाजिक उत्थान के आह्वान के साथ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति संपन्न

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सामाजिक उत्थान के आह्वान के साथ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति संपन्न
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक वृंदावन के कृष्ण जन्माष्टमी धर्मशाला में आहूत हुई। जिसमें जनपद बिजनौर से अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट व जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने वर्चुयली अपना संबोधन दिया। कार्यसमिति में कई देशों के प्रतिनिधि और देश भर के कोने-कोने से केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों ने भाग लिया। कार्यसमिति की बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। संगठन की उपलब्धियां बताई गई। सामाजिक उत्थान के आह्वान के साथ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति संपन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट व जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी एवं उनका आभार व्यक्त किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button