कन्नौज-उत्तरप्रदेश

महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने कलक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने कलक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

  • वर्ष 2014 में 410 रुपये का था गैस सिलेंडर-नबाब सिंह

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

आज समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में महंगाई के खिलाफ कलक्ट्रेट में सपाइयों ने जोरदार धरना प्रदर्शन करके राष्ट्रपति से संबन्धी ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौपा ।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बोलोरो गाड़ी को रस्सी से खीचते हुए केंद्र सरकार पर महंगाई फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा आज से पहले 2014 में जो सिलेंडर 410 रुपये में मिलता था वो अब 1080 रुपये का मिल रहा है | पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है, युवा बेरोजगार घूम रहा है |


बची कसर खाने के सामान जैसे दूध दही आटा चावल आदि पर जीएसटी लगाकर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब और निम्नवर्गीय लोगों के खाने के लाले हो गए है |
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव ने ज्ञापन द्वारा महामहिम से अनुरोध है कि गरीबों और निम्नवर्गीय लोगों का ध्यान रखते हुये लगी हुई जीएसटी को तुरन्त वापस लिया जाए जिससे आम गरीबों को राहत पहुँच सके।

धरना प्रदर्शन में बरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजू कटियार, अनिल पाल,पूर्व विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खान, भोले कुरेसी,आलम,रिंकू सिद्दीकी, नीलू यादव,अमित दुबे,इंद्रेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे |

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button