खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

महाकाल भक्त मंडल ने हरिद्वार पहुंचकर लगाई आस्था की डुबकी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

महाकाल भक्त मंडल ने हरिद्वार पहुंचकर लगाई आस्था की डुबकी और किया भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक
नजीबाबाद। मंगलवार की देर रात्रि श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर महाकाल भक्त मंडल हरिद्वार पहुंचा। जहां उन्होंने मां गंगा जी में स्नान किया और मां गंगा के तट पर ही भगवान भोलेनाथ का विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया। आरती उपरांत सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया । तथा महाकाल भक्त मंडल के सदस्य हरिद्वार से गंगाजल भरकर लेकर आए। धर्म शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो भी मनुष्य निर्मल, अविरल मन से गंगा का स्नान करता है उसके सभी पाप तो नष्ट होते ही हैं। साथ ही उसके लिए दसों दिशाओं के द्वार भी खुल जाते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से किया गया रुद्राभिषेक जीवन के सारे दुख दूर करके उसे खुशियों से भर देता है। इस अवसर पर सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, रोहित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रजत महिंद्रा, प्रदीप, देवेंद्र, हर्ष शर्मा, ऋषभ, सागर, दीपक कुमार, अर्पित मेहरा, हिमांशु माहेश्वरी, राजा माहेश्वरी, आयुष्मान चंद्रा, तरुण, अक्षय, हिमांशु आदि रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button