खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी।धीरज सिंह सोलंकी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी।धीरज सिंह सोलंकी

फर्जी साइटों से रहें सतर्क जागरूकता में ही बचाव

नूरपुर। नगर पुलिस द्वारा आमजन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टेक्नालोजी और आधुनिकता के दौर में साइबर क्राइम ने व्यापक रूप धारण कर लिया है। साइबर क्राइम को कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से शातिर अपराधी अपने घर बैठे-बैठे भोलेभाले लोगों को बहला फुसलाकर बैंक संबंधित डिटेल हासिल कर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं।बुधवार को शांति समिति की बैठक मे तेजतर्रार थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए तकनीक के इस्तेमाल करने संबंधी जानकारी होना तथा सतर्क होना जरूरी है। पुलिस द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए आमजन को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के साइबर विशेषज्ञों द्वारा आमजन व स्कूल/कालेज के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से बताया जा रहा हैं। आधुनिक और टेक्नालोजी के युग में कोई भी व्यक्ति इंटरनेट की मदद से किसी भी मोबाइल अथवा कंप्यूटर में घुसपैठ कर सकता है। हर रोज समाचार मिल रहे है कि साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से पैसा निकाल लिए। इसके अलावा साइबर अपराधी कहीं से भी किसी भी वेबसाइट को हैक करके उसमें सेंध लगाने की कोशिश करते रहते हैं। सभी लोग इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्यक्ति उसमें अपनी सारी जानकारी सांझा करता है। फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य साइटों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी होगी।साथ ही उन्होंने विशेष रूप से इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, ईमेल, फेसबुक संबंधी आईडी व पासवर्ड को गोपनीय रखने की बात कही। यहां तक की परिचितों व रिश्तेदारों से भी गोपनीय कोड छिपाकर रखने काे कहा।ऐसी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सुचित करें।बैठक का संचालन हरभजन सिंह अमन ने किया।गणमान्य व्यक्तियो की बैठक मे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अली,कारी असरारुल हक,नगर अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र जोशी,सभासद राजेन्द्र चोधरी,मौलाना अब्दुल कादिर,कारी वसीम, क्राइम इंस्पेक्टर सतीश कुमार राय,सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,एसआई विनोद कुमार,एसआई योगेश चौधरी सब इंस्पेक्टर विजेंद्र यादव, एसआई महेंद्र शर्मा,एसआई आनंदपाल,व ब्लॉक नूरपुर के ग्राम प्रधान मोजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button