न्यूज़

सरकारी जमीन बेच कर विधवा को ठगा, अपनो व दलालों का षड्यंत्र,पुलिस खामोश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,उधम सिंह नगर जनपद में जमीनी फर्जीवाड़े और धोका धडी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है ऐसा ही ताजा मामला स्थानीय ग्राम बरखेड़ा पांडे से आ रहा है जहां एक भोली भाली अनपढ़ विधवा महिला को बेवकूफ बना कर लाखो ₹ की रकम हड़प कर नजूल की भूमि बेच दी अब महिला इंसाफ की गुहार लगाती हुई प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाती फिर रही है
सूत्रों के अनुसार ग्राम ढकिया गुलाबो निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री राम गोपाल सिंह को कुछ दलालों ने एक षड्यंत्र के तहत पूरी तरह विश्वास में लेकर बरखेड़ा पांडे स्थित खेती की एक जमीन का सौदा कर दिया दलालों ने जमीन का स्वामित्व श्रीमती बीना पत्नी स्वर्गीय मनमोहन सिंह निवासी ग्राम फसियापुरा ओर जसवंत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी बरखेड़ा पांडे को बताया और 42 लाख ₹ लगभग की रकम लेकर तहसील काशीपुर में स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्री भी करा दी ,परंतु जब काफी दिनों तक भूमि का दाखिल खारिज ना हुआ तो महिला का माथा ठनका और उसने तहसील जाकर इसकी जानकारी ली तो महिला के पैरो तले जमीन खिसक गई, उसको तहसील प्रशासन से मालूम हुआ की उक्त भूमि नुजूल की है इसको खाली करने के कई नोटिस जारी हो चुके है जिस लिहाज से श्रीमती बीना और जसवंत सिंह इस भूमि को खरीदने या बेचने का अधिकार नहीं रखते
लक्ष्मी देवी अब समझ चुकी थी की ठगी का शिकार हो चुकी है
लगभग 12 लाख ₹ की रकम जो भूमि की खरीद फरोख्त में दलालों ने खाई वो भी इस षड्यंत्र में शामिल थे लक्ष्मीनदेवी ने इस मामले को कई सभ्रांत लोगो के बीच में रखा तथा अपनी रकम वापस लेने के लिए बीना देवी और जसवंत सिंह पर दबाव बनाया तो दोनो विक्रेताओं द्वारा महिला को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी
अपनी जीवन भर के गठजोड़ से जमा रकम को यू लुटते हुए देख लक्ष्मी देवी का परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव से गुजर रहा है वही दूसरी ओर जान का खतरा भी बन गया है
सब तरफ से थक हार कर लक्ष्मी देवी ने थाना आई टी आई और संबंधित आला अधिकारियो को इस घटना से अवगत करा कर तहरीर भेजी है परंतु मित्र पुलिस की ओर से रसूखदार आरोपियों पर अभी तक कोई भी संतोषजनक कार्यवाही अमल में नही लाई गई है
लक्ष्मी देवी ने बीना देवी, और जसवंत सिंह,सहित उक्त भूमि के दलाल प्रमोद कुमार , बंटी सैनी निवासी ढकिया गुलाबो ब प्रगट सिंह निवासी फसियापुर ,प्रमोद कुमार , बंटी सैनी जो की खास रिश्तेदार थे प्रार्थनी के प्रति विश्वास करते हुए अपने परिवार की जमा पूंजी फसादी बरखेड़ा पांडे तहरीर वरिष्ठ पोलिस अधीक्षक को भेज कर उपरोक्त आरोपियों पर ठगी और जालसाजी के जुर्म में कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की अपील की है पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी का कहना है की यदि पोलिस ने जल्द कोई एक्शन नहीं लिया तो वो अपने विद्वान अधिवक्ता अब्दुल रहमान एडवोकेट के माध्यम से जल्द न्यायालय में 156/3 के तहत मुकदमा डाल कर आरोपियों को सजा दिला कर रहेगी

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button