बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सत्याग्रह संकल्प अभियान में समाज और मीडिया के जुडाव से अभियान एक करवां बनेगा तभी रेल मंत्रालय सजग होगा- तलहा मकरानी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


सत्याग्रह संकल्प अभियान में समाज और मीडिया के जुडाव से अभियान एक करवां बनेगा तभी रेल मंत्रालय सजग होगा- तलहा मकरानी
किरतपुर:- बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन से रन थो् होकर निकल रही सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर आज संयोजक सत्याग्रह संकल्प अभियान तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी पूर्व छात्र नेता के नेतृत्व में 421 वा साप्ताहिक सांकेतिक लगातार धरना दिया गया।
पवित्र धरना स्थल से संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी ने कहा माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री प्रभारी लोकसभा चुनाव 2024 नगीना आज 421 सप्ताह से दिल्ली ट्रेन के स्टोपेज की मांग को लेकर सत्याग्रही धरने पर बैठे है हमारा यह संकल्प है रेल मंत्रालय भारत सरकार ने किरतपुर क्षेत्रीय जनता को राजधानी दिल्ली ट्रेन से आज तक क्यों वंचित कर रख्खा है इसका क्या कारण हो सकता है ।
तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी ने आगे कहा आज के आधुनिक युग में हर किसी के हाथ में मोबाईल है जनहित की मांग दिल्ली ट्रेन के स्टोपेज बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन पर अवश्य होना चाहिए रेल मंत्रालय तक आप फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर पर यह मैसेज रेल मंत्रालय को भेजें। और इस सत्याग्रह संकल्प अभियान में अपना कहीं ना कहीं योगदान देकर इसका हिस्सा बने। ताकि हमें जल्द से जल्द रेलवे स्टेशन पर सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज मिल जाए और दिल्ली आने और जाने की रेलवे की सुविधा के द्वार खुल जाए जो पिछले 35 सालों से रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन बसी किरतपुर के बंद कर रखे हैं।
धरने के पश्चात केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर अमित कुमार राठी को दिल्ली ट्रेन ठहराव हेतु ज्ञापन दिया गया आरपीएफ के इंचार्ज विनोद कुमार बिजनौर, और हेड कांस्टेबल दविंदर चौहान, इंटेलिजेंस, एल आई ओ धरने की निगरानी में रहे।
पवित्र धरना स्थल पर आज संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी पूर्व छात्र आंदोलनकारी नेता, इमरान सिद्दीकी, , नन्हा आंदोलनकारी सुल्तान याहया , मसरुर उर्फ अच्छु सलमानी आदि रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button