उत्तराखंडखबरों की खबर
शिक्षिका बन महिला उपनिरीक्षक ने डिग्री कॉलेज दन्या में चलाई जागरूकता क्लास

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
थाना दन्या की महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या द्वारा डिग्री कॉलेज दन्या में शिक्षिका बनकर छात्र-छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्लासरूम के बोर्ड पर उत्तराखंड पुलिस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में काफी रूचिपूर्ण तरीके से बताया समझाया गया। एप में बटन की उपयोगिता को समझाकर बताया गया की कैसे आप जरूरत विपरीत परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध विशेष फीचर गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर इंस्टॉल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया।
साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर *किसी अंजान व्यक्ति से कॉल या फेसबुक के माध्यम से बात नहीं करने, साइबर ठगो द्वारा ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से अलग-अलग तरीकों से किए जाने वाले फ्रॉड से परिचित कराते हुए किसी के नौकरी देने या अन्य प्रलोभनों में न आने व किसी भी अज्ञात कॉल , मैसेज व लिंक को स्वीकार नहीं करने एवं अपनी बैंक, एटीएम से संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर नही करने हेतु बताकर इससे बचाव के तरीके समझाए गये
उपस्थित छात्राओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया।


















