उत्तराखंडखबरों की खबर

बागेश्वर पुलिस ने लाखो के मोबाइल किये बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड बागेश्वर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा
लौटाई गई लोगों के चेहरे पर मुस्कान, लगभग ₹ 3,00,000 के 20 फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किए सुपुर्द।
मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा सर्विलांस साइबर सेल टीम को समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा है जिसके अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सैल साइबर सैल की टीम का० चंदन कोहली, का० इमरान खान द्वारा गुमशुदा मोबाइलो को सर्विलांस में लगाकर लगातार निगरानी की जाती रही, जिसके फलस्वरुप सर्विलांस सैल साइबर सैल की टीम द्वारा उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश,बिहार,दिल्ली एवं अन्य राज्यों से कुल 20 गुमशुदा मोबाईल फोनों को बरामद किया गया
जिनकी आनुमानित कुल कीमत लगभग ₹3,00,000 ( तीन लाख रुपये) है
आज दिनांक 16.12.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।मोबाइल स्वामीयो द्वारा बागेश्वर पुलिसका आभार व्यक्त किया ।
जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button