मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

शहीद मेला में किया गया साक्षरता सम्मेलन का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शहीद मेला में किया गया साक्षरता सम्मेलन का आयोजन

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – मंगलवार को शहीद मेला के शहीद स्मृति मंच पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक संगठन एवं समस्त बेसिक शिक्षक परिवार द्वारा साक्षरता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने कहा बेवर नगर में शहीदों की याद में लगने वाला मेला सराहनीय कदम है,इससे हमारे बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों एवं देशभक्ति का विकास होगा।बच्चे देश की आजादी के बारे में जानेंगे कि हमारे देश की आजादी के लिए उन महान क्रांतिकारियों ने किस प्रकार देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।वहीं शिक्षा की अगर बात करें तो शिक्षा से ही लोगों के जीवन में बदलाव आता है। इस कारण जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है. जो लोग इस कार्य में लगे हैं, वे बेहतर समाज का निर्माण कर रहे है।शिक्षा का मतलब व्यक्ति का संपूर्ण विकास है. लोगों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व के विकास पर भी फोकस करने की जरूरत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी एवं जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि बेवर में सबसे लंबी अवधि का लगाया जाने वाला शहीद मेला अपने आप में एक सराहनीय कार्य है।शहीदों की वजह से आज हम आजादी की हवा ले रहे हैं।वहीं शिक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि साक्षरता कार्यक्रम के तहत लोगों को यह सिखाने की जरूरत है कि वह सही व गलत की पहचान कर कार्य करें. साथ ही उसके दिल में संवेदना जागृत हो और उसका कौशल विकास हो सके।
विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र चौहान उर्फ मोनू चौहान ने शहीदों को नमन करते हुए बताया कि लोगों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा दी जाये, तभी इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी. उन्होंने कहा कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताने की जरूरत है। उन्होने कहा कि परिवार व समाज में बदलाव के लिए महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक है. यह कहा जाता है कि बच्चे की प्रथम पाठशाला की गुरु मां होती है.जब महिलाएं अशिक्षित रहेंगे, तो बच्चों को शिक्षा के महत्व को कैसे बतायेंगी. समाज में बदलाव लाने के लिए सभी महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक है।इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर,उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सुदामा के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ साथ देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम संयोजक सुजीत चौहान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संचालन अमित दुवे द्वारा किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी कपूर सिंह परिहार,शिक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान,अमित दीक्षित,अंशुल सैनी, मयंका शर्मा, हनी सिंह आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button