न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

शहरी आवास योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनोर- शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी नगर निकाय अध्यक्षों को शेयर करें जिससे वे अपने स्तर से पात्र गरीब, कमजोर, असहाय लोगों को सरकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका अदा कर सकें, शहरी आवास योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 26 JUNE, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला नगरीय विकास अभिकरण शासी निकाय की कार्य योजना 2023-24 के अन्तर्गत समीक्षा करते हुए नवनिर्वाचित नगर निकाय अध्यक्षों का आह्वान किया कि मा0 मुख्यमंत्री अल्पविकसित बाहुल्य बस्ती/मलिन बस्ती योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ गरीब, असहाय, दिव्यांगों को दिलाने में आगे आकर अपनी भूमिका निभांयें। उन्होंने आह्वान किया कि अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्र को विकसित, साफ, सुन्दर, स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करें और उसको धरातल में उतारें ताकि आपकी नगर पालिका सर्वोच्च नगर पालिका बनने का स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्षों पुनः याद दिलाते हुए कहा कि जनता के प्रति उनकी जवाबदेही निश्चित है, क्योंकि उन्होंने आपको इस विश्वास के साथ चुना है कि उनके शहर का सर्वांगीण विकास होगा साथ ही उसमें निवास करने वाले गरीब पात्रों को शासकीय योजनाओं का भी लाभ अर्जित हो।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा आज प्रातः 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डूडा बिजनौर की शासी निकाय की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी सभी निकाय अध्यक्षों को शेयर करें जिससे वह भी अपने स्तर से गरीब पात्र गरीब, कमजोर, असहाय लोगों को सरकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने में शामिल होने में अपनी भागीदारी निभा सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति शहरी आवास योजना सुविधा दिलाने में किसी भी प्रकार से पैसे की मांग करता है तो सीधे उन्हें अवगत करायें जिससे उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष रूप से गरीब, दिव्यांग तथा बुर्जुग को मुख्य प्राथमिकता में रखते हुए सभी पात्रों को आवास योजना सहित सरकारी योजनाओं के लाभ समय से प्राप्त कराना सुनिश्चिित करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में नगर क्षेत्रान्तर्गत जल भराव की स्थ्तिि उत्पन न होने पाये। उन्होंने जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए कि अभियान चलाकर नालों की शत प्रतिशत रूप से सफाई कराएं और कूडा कही भी न पडा हुआ नजर न आए, उसके निस्तारण की निर्धारित स्थान पर समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कूड़ा निस्तारण प्लान्टों में बिजली की वयव्स्था सुनिश्चित करें तथा सभी कूडा निस्तारण संयत्रों को आपरेशनल करने की कार्यवाही सुनिश्चिित की जाय। उन्होंने नालों की सफाई व डोर टू डोर कूडा कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश सहित सभी प्लान्ट सक्रीय अवस्था में करते हुए सॉेलिड वेस्ट कूडे से आय भी अर्जित करने के निर्देश दियें, और इससे खाद बनाने को भी कहा, उन्होंने कहा कि नगर पालिका के आय के श्रोतों की समीक्षा में उनका मुल्यांकन उनके द्वारा आगामी बैठक में सुनिश्चिित की जायेगी। उन्होंने उपस्थित नगर निकाय अध्यक्षों सहित सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कहा कि स्ट्रीट वेन्डर को आत्मनिर्भर बनाने में उनका सहयोग करें और उनके लिए जगह तलाश कर अपने-अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट वेन्डर जोन बनायें जो खूबसूरत भी हो जिससे वह अपनी रोजी रोटी सुकून से कमा सकें।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा शक्ति सरन श्रीवास्तव ने पीएम स्वनिधि योजना में उपलब्ध कराये गये ऋण के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशा0/परियोजना निदेशक डूडा विनय कुमार सिंह, नगर निकाय अध्यक्ष, समस्त अधिशासी अधिकारी के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button