आईरा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा व महासचिव विमल चंद जैन ने एसपी अभिषेक मीणा से की सौजन्य मुलाकात!

आईरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा प्रदेश महासचिव विमल चंद जैन ने एसपी अभिषेक मीणा से सौजन्य मुलाकात किया
राजनांदगांव – पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव श्री विमल चंद जैन ने आज जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा से सौजन्य मुलाकात किया एवं संगठन के द्वारा अलग-अलग राज्यों में सकारात्मक किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान किया जिले के एसपी ने आईरा संगठन मे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया गौरतलब है कि पत्रकारों के हितों और संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत आइरा विश्व के 10 देशों में एवं भारत के 22 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत है अक्सर देखा जाता है कि पत्रकारों को पत्रकारिता के दौरान विभिन्न समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है जिस के निराकरण के लिए आइरा जैसी सशक्त संगठन सदैव अग्रणी रहती है


















