मूसलाधार बारिश से कालोनिओ में खाली पड़े प्लाट हुए जलमग्न मकानो की नींव को खतरा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना। दो दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नई काटी गई कॉलोनिया जलमग्न हो गई जिससे वहां बने मकानों की नींव में अधिक मात्रा में पानी मरने से जान माल का खतरा पैदा हो गया है। कालोनी वासियों के आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण बरसात के मौसम में हर वर्ष यही स्थिति रहती है।
शनिवार और रविवार को हुई मूसलाधार वर्षा के कारण आजाद कॉलोनी लाइनपार के पास काटी गई नई तूफान कॉलोनी में अधिकांश लोगों ने प्लॉट खरीद कर उनकी नींव भरवा कर छोड़ दी है। लेकिन बीच-बीच में कुछ प्लॉट स्वामियों ने अपने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया है उन मकान स्वामियों का आरोप है कि खाली पड़े प्लॉटों व पूरी काटी गई कॉलोनी में पानी की निकासी ना होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में उनके मकानों की नींव में भारी मात्रा में पानी मरना शुरू हो जाता है जिससे उनके मकान गिरने का खतरा पैदा हो जाने से उन्हें अपनी जान माल का भी खतरा लगने लगा है कॉलोनी वासियों का कहना है कि हम लोग इस संबंध में इससे पहले भी कई बार तहसील समाधान दिवस व उप जिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह से इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं लेकिन आजतक कोई सुनवाई ना होने के कारण हमारे जानमाल की सुरक्षा अंधकारमय दिखाई दे रही है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे तहसील अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि स्थानीय अधिकारी समय रहते कॉलोनाइजर से पानी निकासी का प्रबंध नही कराते तो मजबूरन हमे गृहमंत्री प्रदेश व केंद्रीय तथा मुख्यमंत्री आदि के पोर्टल पर सम्बंधित अधिकारियों की शिकायत व अपनी जानमाल की सुरक्षा की मांग करनी पड़ेगी।


















