विश्व हिंदू महासंघ सम्मेलन मे एक जुट होने का अह्वान।

विश्व हिंदू महासंघ सम्मेलन मे एक जुट होने का अह्वान।
नूरपुर।गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ सम्मेलन नूरपुर बिजनौर मार्ग स्थित शुभम वेंकट हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास सिंह एवं संचालन विश्व हिंदू महासंघ मुरादाबाद मंडल के संगठन मंत्री पीयूष अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री श्री रामवीर नाथ एवं विश्व हिंदू महासंघ के नूरपुर नगर अध्यक्ष आशाराम की घोषणा की गयी। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इंद्रदेव सिंह के द्वारा संगठन को मजबूत करने व संगठन के विस्तार पर जोर दिया। बैठक में हिंदू जागरण मंच सेवा के पूर्व प्रान्त महामंत्री जिर्तेंद्र बैस ने हिंदुत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदुत्व की सोच रखनी होगी।उन्होने हिंदुत्व को एक जुट होने का आह्वान किया।नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह ने अपने संबोधन में कहां की ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी तथा संगठन को मजबूती प्रदान होगी।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजीव जोशी, वरिष्ठ पत्रकार नितीन शर्मा, समाजसेवी पत्रकार सतवेन्दर सिंह गुजराल को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री भूपेंद्र भारद्वाज, विश्व हिंदू महासंघ के नूरपुर नगर प्रभारी अक्षय यादव, नगर उपाध्यक्ष रेशव यादव को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू महासंघ के मडल संगठन मंत्री पीयूष अरोड़ा,ग्राम प्रधान रुमाल सिंह, तहसील उपाध्यक्ष पारस राठी, दीपक भारद्वाज नकुल तरुण कटारिया भानु कटारिया सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह


















