दहेज उत्पीड़न मे पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

दहेज उत्पीड़न मे पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
नूरपुर।पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले मे पति सहित चार व्यक्तियो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।नगर क्षेत्र के ग्राम भूतपुरी निवासी बब्लू पुत्र बुलाकी ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया की उसने अपनी पुत्री का विवाह करीब एक वर्ष पुर्व थाना रेहङ के ग्राम हरकिशनपुर निवासी आदेश पुत्र मलखान के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी।साथ ही अपनी क्षमता के अनुरूप दान दहेज दिया था।तहरीर मे बताया की विवाह के एक वाद से ही उसका पति आदेश ,ससुर मलखान,सास कमलेश,देवर रवी,विवाह मे दिए दहेज से खुश नही थे।ओर आए दिन दहेज को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे।आरोप है की पिछले माह उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए गला घोट कर जान से मारने की कोशिश की।वह किसी तरह वहा से जान बचाकर अपने घर आ गई।पीङीत पिता ने पति आदेश,ससुर मलखान,सास कमलेश,देवर रवी के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने चारो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
रिपोर्ट विकास सिंह


















