उत्तराखंड

विवाहिता से बनाए शारीरिक संबंध और बना ली वीडियो,डाली सोशल साइट पर किया ब्लैकमेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (आईरा न्यूज एजेंसी),,,राजधानी में विवाहित महिला से दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और अपने फौजी साथी की मदद से पीड़िता के पति तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं वीडियो को सोशल मीडिया साइट में आकर लाइव भी दिखाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी चमोली जिले के रहने वाले हैं। महिला के पति विदेश में नौकरी करते हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला उनके थाना क्षेत्र में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। महिला का आरोप है कि सुनील रावत निवासी चमोली जनपद से उनका सोशल मीडिया साइट पर संपर्क हुआ।
आरोप है कि जून 2023 सुनील रावत उससे मिलने घर पर आया। इस दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अपने फोन से वीडियो बना लिया। आरोपी इसके कुछ दिन बाद पीड़िता के घर आया। इस दौरान अश्लील वीडियो दिखाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया।
महिला के अकेले रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी अक्सर उसके घर आता और संबंध बनाता। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाकर अपने एक फौजी साथी को दे दिया। आरोप है कि फौजी के साथी ने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइव आकर चला दिया। इतना ही नहीं उक्त वीडियो को विदेश में महिला के पति को भी भेज दिया। इसके बाद महिला और उसके पति के साथ गाली गलौच भी की गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके जरिए पुलिस उसके साथी का पता लगाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button