असम/गुवाहाटीमनोरंजन

असमिया फिल्म उद्योग ने हिंदी फिल्म उद्योग में बढ़ाया कदम,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

असमिया फिल्म उद्योग ने हिंदी फिल्म उद्योग में बढ़ाया कदम, फीचर फिल्म कूकि राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज के लिए तैयार

गुवाहाटी : समीक्षकों द्वारा सराही गई हिंदी फिल्म कूकि 28 जून 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने होने जा रही है। यह फिल्म एक संवेदनशील विषय पर बनी है जिसमें एक बलात्कार पीड़िता की जिंदगी को दर्शाया गया है। यह फिल्म पीड़िता की जिंदगी के अलग-अलग हिस्सों पर पड़ने वाले मानसिक आघातों का वर्णन करती है।

असमिया फिल्म उद्योग ने इस हिंदी-भाषा प्रोडक्शन की नवीनतम यात्रा की शुरुआत करके एक साहसिक कदम उठाया है जो असम की समृद्ध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री और सिनेमाई प्रतिभा को आगे लाने में बहुत महुत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए लिया गया यह फैसला असमिया फिल्म उद्योग के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

हिंदी भाषा की फिल्म बनाने फैसले के पीछे मुख्य वजह क्षेत्रीय बाधाओं को पार करके अखिल भारतीय मंच पर असमिया फिल्म निर्माताओं की अनूठी कहानियों और फिल्म निर्माण कौशल को प्रदर्शित करना है। पूरे देश में व्यापक रूप से समझी जाने वाली भाषा हिंदी को चुनकर, फिल्म उद्योग का लक्ष्य विविध दर्शकों के साथ जुड़ना और एक स्थायी प्रभाव पैदा करना है।

फिल्म की निर्माता डॉ जुनमोनी देवी खाउंड ने इस रणनीतिक बदलाव के बारे में बात करते हुए बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “हमारा लक्ष्य हमारे क्षेत्र से बाहर के दर्शकों के लिए असमिया सिनेमा की गहराई और विविधता को प्रदर्शित करना है। हिंदी एक राष्ट्रीय भाषा के रूप में हमें बड़े पैमाने पर दर्शकों को हमारी कहानी कहने की विरासत और तकनीकी विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करती है।”

हिंदी भाषा की फिल्म बनाना न सिर्फ एक व्यावसायिक कदम है बल्कि असमिया सिनेमा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम भी है। यह बड़े पैमाने पर मान्यता प्राप्त करने, निवेश को आकर्षित करने और भविष्य में भारतीय फिल्म उद्योग के साथ सहयोग करने की आकांक्षाओं को दर्शाता है।
इस हिंदी भाषा की फिल्म का निर्माण असमिया फिल्म उद्योग के सहयोगात्मक प्रयासों का एक प्रमाण है, जिसमें 98% क्रू सदस्य असम से हैं। यह प्रयास न केवल फिल्म उद्योग की प्रतिभाओं का सामने लाता है बल्कि सीखने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है। इसके अलावा क्रू के सदस्यों के बीच अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कौशल विकास को बढ़ावा देता है। फिल्म में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अभिनेता, गायक, संगीतकार के साथ उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल हैं।

जैसे-जैसे फिल्म रिलीज होने का समय पास आता जा रहा है, दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्रति उत्साही लोगों के बीच उत्सुकता बड़ती जा रही है। आशा है कि यह प्रयास न केवल मनोरंजन करेगा बल्कि उभरते हुए असमिया फिल्म उद्योग के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी काम करेगा, जो इसे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों मोर्चों पर सफलता और मान्यता की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button