विकलांगों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण किए

नगीना। एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रुप से 30 विकलांगों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण किए। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने विकलांगों को शासन की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाने का आश्वासन दिया।
बुधवार की दोपहर को एसडीएम कोर्ट परिसर में आयोजित दिव्यांग निशुल्क सहायक कृत्रिम उपकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने संयुक्त रुप से नगर व ग्रामीण अंचलों के 30 विकलांगों को बनावटी हाथ, पैर ,पोलियो कैलिपर, ब्लाइंड स्टिक, वैशाखी, आदि का वितरण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार नहीं ने कहा कि विकलांगता अभीशॉप नहीं है दिव्यांगता मन से होती है, इसलिए कोई भी विकलांग अपने आप को विकलांग ना समझे उनके साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी खड़े हैं, उन्होंने विकलांगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने कहां थे दिव्यांग सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसलिए सरकार के साथ-साथ समाज के लोगों को भी उनकी सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष और चेयरमैन प्रभात चंद्र गुप्ता ने कहा के दिव्यांग भी समाज का अभिन्न अंग है हमें इनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम को विकलांगो के सतीश प्रदेश मधु मोनू सफीक मिलना कुमारी आदिल सॉन्ग की अमित मनीषा मास्टर शहजाद आदि ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अपील की और विकलांग साथियों से विकलांगता की भावनाओं को अपने मन से निकाल लेने का आह्वान किया।

















