रांची-झारखण्ड

वाहन चेकिंग में ढिलाई बरतने के कारण थाना प्रभारी से पूछा गया स्पष्टीकरण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राँची : वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने दो पहिया वाहन की सघन जांच आज सुबह 5:30 से 7:30 तक करने का निर्देश दिया था।
जांच फिराया लाल चौक, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक,न्यू मार्केट चौक एवं लालपुर चौक पर करने को कहा गया था।
वाहन चेकिंग के स्थिति की जांच करने के लिए स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची चन्दन कुमार सिन्हा बाइक पर सादे वेश में निकले।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पाया कि फिराया लाल चौक पर जांच कड़ाई से की जा रही थी, किंतु अन्य स्थानों पर जांच में काफी ढिलाई बरती जा रही थी।
जिन स्थानों पर वाहन चेकिंग सही तरीके से नहीं किया जा रहा था, उनसे संबंधित सुखदेव नगर,लालपुर, चुटिया एवं अरगोड़ा थाना प्रभारी को स्पष्टीकरण पूछा गया है।
फिराया लाल चौक पर अच्छी तरह से वाहन चेकिंग का कार्य संपादित कर रही टीम को पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया है।
हेलमेट पहने होने के कारण कोई भी पुलिसकर्मी वरीय पुलिस अधीक्षक को पहचान नहीं पाया।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button