अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी स्टेशन पर ज़ीआरपी और आरपीएफ पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई, सोलह लाख रुपये के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बेगमपुरा एक्सप्रेस से उतरे यात्री के बैग से निकले सोलह लाख,आयकर विभाग को सौंपा गया मामला ||

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शख्स,बैग में मिले लाखों रुपये ||

वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन. कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ विरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर मय हमराह निरीक्षक देव चन्द्र यादव,उ0नि0 राजबहादुर,उ0नि0 सोहनपाल वर्मा,हे0का0 मो0 दानिस, हे0का0 अनुरोध कुमार,हे0का0 पवन कुमार,का0 राजकुमार सिंह,का0 समर बहादुर व आरपीएफ निरीक्षक संदीप यादव मय हमराह एएसआई राकेश सिंह सीआईबी,का0 सतीश यादव सीआईबी,का0 वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ पोस्ट वाराणसी को साथ लेकर चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नम्बर आठ पर आये जहां मुखबिर खास उपस्थित आया जैसे ही ट्रेन नम्बर-12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस पीछे की साइड जनरल कोच में एक व्यक्ति पिट्टू बैग व ट्राली बैग लेकर खड़ा था जिसकी ओर मुखबिर खास इशारा कर हट-बढ़ गया हम पुलिस जन को अपनी तरफ आता देख खड़ा व्यक्ति सकपका गया और ट्रेन से उतरकर भागना चाहा जिस पर एकबारगी दबिस देकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया जिसे पूछताछ हेतु थाना हाजा लाया गया |

वाराणसी कैंट ज़ीआरपी पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम रवि गुलाटी पुत्र ज्ञानचन्द्र गुलाटी निवासी पंजाबी कालोनी तिलहर थाना तिलहर जनपद शाहजहापुर उम्र करीब 45 वर्ष बताया और बताये कि मैं शाहजहापुर जा रहा हूँ मेरे पास ट्राली बैग व पिट्ठू बैग में करेन्सी नोट है जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो पिट्ठू बैग व ट्राली बैग से नए नोट करेन्सी 10,20, 50,100 तथा 200 की पन्नी में पैक व रबड़ लगा हुआ बरामद हुआ जिसकी गिनती करने पर कुल 1600000 रुपये (सोलह लाख रुपये ) पाया गया |

जिसकी सूचना आयकर विभाग को दी गयी सूचना पर आयकर निरीक्षक उमेश कुमार राम,आयकर निरीक्षक अमित कुमार,कर सहायक नीरज कुमार उपस्थित आये जिनको उपरोक्त करेन्सी मय ट्राली बैग व पिट्ठू बैग व पकडे गए व्यक्ति रवि गुलाटी उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया |

बरामदगी करने वाली टीम में रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,निरीक्षक देव चन्द्र यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,आरपीएफ निरीक्षक संदीप यादव आरपीएफ पोस्ट वाराणसी,उ0नि0 राजबहादुर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उ0नि0 सोहनपाल वर्मा थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,एएसआई राकेश सिंह सीआईबी,हे0का0 मो0 दानिश थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हे0का0 अनुरोध कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हे0का0 पवन कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,का0 राजकुमार सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,का0 समर बहादुर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,का0 सतीश यादव सीआईबी आरपीएफ,का0 वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ पोस्ट वाराणसी शामिल रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button