वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

वाराणसी को मिलने जा रही है एक और विश्वस्तरीय पहचान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बन रहा वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब तेजी से आकार ले रहा है। करीब 30 एकड़ में बन रहा यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जहाँ अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ-साथ IPL जैसे बड़े मुकाबले भी आयोजित हो सकेंगे।

इस स्टेडियम की खास बात होगी इसका भगवान शिव से प्रेरित डिजाइन, जिसमें डमरू, त्रिशूल और बेलपत्र की झलक दिखाई देगी। यह सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि काशी की आध्यात्मिक पहचान और आधुनिक विकास का संगम होगा।

आने वाले समय में यह स्टेडियम वाराणसी को खेल के वैश्विक नक्शे पर एक नई पहचान देगा और स्थानीय युवाओं को भी बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button