बिजनौर-उत्तरप्रदेश

राशन डीलर के चुनाव के दौरान एक पक्ष में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान पति के साथ की जमकर मारपीट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा ! राशन डीलर के चुनाव के दौरान एक पक्ष में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान पति के साथ की जमकर मारपीट ! चुनाव के दौरान कोई मारपीट के चलते चुनाव रद्द , पीड़ित प्रधान पति ने पुलिस को तहरीर सौपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की !

थाना क्षेत्र के ग्राम अमानतपुर उर्फ गल्लाखेड़ी निवासी पीताम्बर सिंह पुत्र श्यामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौजूदा समय में उसकी पत्नी संतरेश ग्राम प्रधान है ! उसने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके गाँव में राशन डीलर का चुनाव संपन्न होना था ! जिसमें हेमराज सिंह पुत्र रामपाल सिंह जीतते नजर आ रहे थे और विपक्षीपार्टी नितित पुत्र दाताराम शर्मा हारते हुए । आरोप है कि जब ग्राम प्रधान को प्रस्ताव करने का समय आया तो वह प्रस्ताव करने के लिए जा रहा था ग्राम प्रधान संतरेश देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई ! जिस कारण वह चुनाव के बीच में से ही अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था आरोप है कि इसी दौरान गाँव निवासी बालेश कुमार पुत्र जिराग सिंह ,मुन्ने पुत्र होशाराम,कार्वेद्र पुत्र राजवीर, मुन्रू
पुत्र भीम,मुन्रू उर्फ़ जितेन्द्र पुत्र होशाराम,नरदेव पुत्र मुरली सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए दोनों के साथ जमकर मारपीट की ! आरोपी की इस दौरान आरोपियों ने ग्राम प्रधान के साथ छेड़छाड़ की साथी गलत नियत से उनके कपड़े भी फाड़ दिए ! इस दौरान ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए ! पीड़ित प्रधान पति ने पुलिस को तहरीर सौपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की !

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button