बिजनौर-उत्तरप्रदेश
डीआई के छापे से मचा हडकम्प, पवन मेडिकल को मिला नोटिस

डीआई के छापे से मचा हडकम्प, पवन मेडिकल को मिला नोटिस
स्योहारा।नगर व क्षेत्रो के तमाम मेडिकल स्टोर पर बिक रहीं नशीली सामग्री की शिकयत पर आज डीआई उमेश भारती अपने दल बल के साथ नगर स्थित पवन मेडिकल पर पहुंचे जहां उन्होंने गहनता से जांच की,ज़्यादा जानकारी देते हुए डीआई उमेश भारती ने वताया की गुप्त सूचना के आधार पर आज वो पवन मेडिकल पर पहुंचे जहां उन्हें कोई नशीली सामग्री तो नही मिली अलबत्ता कुछ बिना बिल की प्रतिबंधित दवाइयां ज़रूर मिली है जिसके स्पष्टीकरण के लिए मेडिकल स्वामी को 7 दिन का समय देकर बिल व जवाब मांगा गया है यदि वो संतुष्ट नही कर पाए तो विभागीय कार्यवाही तय है।
डीआई के छापे से क्षेत्र के मेडिकल पर नशीली दवाई बेचने वालों में हड़कंप मच गया।
छापे के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।


















