बिजनौर-उत्तरप्रदेश
सीएम के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

बिजनौर:-
सीएम के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिजनौर आगमन को देखते हुए डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विदुर कुटी क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदुर कुटी आगमन को लेकर विदुर कुटी पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन एसपी सिटी प्रवीण रंजन सीओ सिटी अनिल कुमार सीओ चांदपुर सर्वम सिंह शहर कोतवाल जीत सिंह के साथ निर्माणाधीन हेलीपैड वानप्रस्था आश्रम विदुर कुटी मंदिर तथा जनसभा को संबोधित करने हेतु बनाए जा रहे मंच का निरीक्षण कर सुरक्षा यातायात तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने बाले जनसमूह के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बाईट–मुनिराज डी आई जी मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरारदबाद


















