उत्तराखंड

रानीखेत में होने वाली अग्नि वीर भर्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने की बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रानीखेत में होने वाली अग्नि वीर भर्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने की बैठक

अल्मोड़ा। आगामी अगस्त माह में रानीखेत में होने वाली अग्नि वीर भर्ती की तैयारियों को लेकर नवीन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा शामिल रहे मिश्रा ने जिलाधिकारी से भर्ती के दौरान प्रशासन के सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं, तथा अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों की आइडेंटिटी एवं अभिलेख सत्यापन हेतु सहायता की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए आधार स्टाल लगा दिए जाएंगे तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को निर्देश दिए कि इस दौरान स्थानीय होटल रेस्टोरेंट संघ के साथ वार्ता कर ली जाए उन्होंने कहा कि कोई भी होटल मालिक अभ्यर्थियों से अधिक वसूली ना करें तथा खाद्य सामग्री की आपूर्ति बनी रहे । साथ ही क्षेत्र में धर्मशालाओं एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान पर्याप्त बिजली आपूर्ति, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाएं सुचारू रहें। साथ ही कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

जनपद अल्मोड़ा रानीखेत
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button