वाराणसी/उत्तरप्रदेश

लापरवाही: PWD की खुदाई से बनारस में मंडरा रहा है बिजली संकट, सुरक्षा दांव पर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :शहर के लहरतारा-रविंद्रपुरी मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और ट्रेंच निर्माण कार्य ने क्षेत्रीय जनता और विद्युत विभाग की नींद उड़ा दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यदायी संस्था पर मनमाने ढंग से खुदाई करने और बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
बिना सूचना खुदाई, कटी बिजली की केबल
विद्युत विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, PWD की कार्यदायी संस्था ‘मेसर्स सीएसआईएल’ द्वारा लंका चौराहे से रविदास गेट और नरिया मार्ग पर बिना किसी पूर्व सूचना के खुदाई की जा रही है।

17 अप्रैल 2026 को नरिया मार्ग पर हुई खुदाई के दौरान LT (लो-टेंशन) बिजली की केबल क्षतिग्रस्त कर दी गई।

हैरानी की बात यह है कि केबल टूटने के बाद कार्यदायी संस्था ने न तो इसकी सूचना दी और न ही मरम्मत का कोई प्रयास किया।

हादसे को दावत: गिर सकते हैं बिजली के खंभे
शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि नरिया मार्ग पर चौधरी लॉन के पास ट्रेंच की खुदाई इतनी खतरनाक तरीके से की गई कि 11 KV के डबल पोल के आसपास की मिट्टी पूरी तरह निकाल दी गई है। इससे बिजली के पोल कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा जन-धन का नुकसान होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

विद्युत विभाग की चेतावनी
विद्युत विभाग का कहना है कि पूर्व में भी केबल क्षतिग्रस्त की गई थी जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई है। वर्तमान में क्षेत्र में किसी तरह ‘अस्थायी रूप’ से बिजली आपूर्ति की जा रही है। विभाग ने मांग की है कि:

खुदाई से पहले विद्युत विभाग को अनिवार्य रूप से सूचना दी जाए।

33 KV, 11 KV और LT लाइनों की शिफ्टिंग के बाद ही ट्रेंच निर्माण का काम किया जाए।

क्षतिग्रस्त केबलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि किसी भी विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके।

स्थानीय लोगों में आक्रोश: क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण आए दिन बिजली गुल रहती है और सड़कों पर नंगी तारों व खुले गड्ढों की वजह से बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button