देहरादून-उत्तराखण्ड़

राजकीय अस्पताल पहुंच कर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव क्यू हुए नाराज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड,, एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नाराज दिखाई दिये। आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने अपने निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन को शौचालय की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने निरीक्षण की औपचारिकता से ऊपर उठकर स्वयं शौचालय में लगी पानी की टंकी खोली तथा वहां रखे प्लास्टिक के डिब्बे चैक किये। बारीकी से निरीक्षण होता देख अस्पताल प्रशासन असहज नजर आया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने साफ तौर पर कहा कि चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नजर नहीं आता। वहीं औषधि कक्ष में दवाओं के रखरखाव की व्यवस्था से भी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव संतुष्ट नहीं दिखाई दिये। केवल एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण पर स्वास्थ्य सचिव ने कुछ हद तक संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था खराब है। एक डेढ़ माह पूर्व केंद की टीम ने यहां दौरा किया था। उस टीम की रिपोर्ट के बाद उन्होंने आज यहां आकर व्यवस्था देखी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, लैब, ओटी, शौचालय एवं सभी मेल-फीमेल वार्डों, औषधी कक्ष, आयुष्मान कार्य बनाने वाले कक्ष, एसएनसीयू का निरीक्षण किया। सचिव पंत ने बताया वह एक-दो दिन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से देहरादून में बैठक करेंगे। जिसमें राज्य के डॉक्टरों की स्थिति पर चर्चा होगी। सीएमएस के कहने पर कि पैरामेडिकल स्टाफ के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मी की कमी है। जिस पर उन्होंने सीएमओ से कहा चतुर्थ श्रेणी की भर्ती नियमानुसार संविदा या ऑउट सोर्सिंग से करें।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button