युवक की हत्त्या से फैली सनसनी

युवक की हत्त्या से फैली सनसनी
रिपोर्ट-अमीन अहमद
धामपुर। मंगलवार की बीती देर सांय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामऔरंग शाहपुर बनवारी उर्फ नया गांव निवासी 25 वर्षीय आजम अली की हत्या कर शव,को पश्चिम दिशा में चक रोड के पास मिलने से पूरे गांव सहित क्षेत्र में जबरदस्त सन सनी फेल गई। उक्त प्रकरण में मृतक के पिता अकबर ने गांव के पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में नामजद शिकायती पत्र भी दिया है। तथा अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर पूछताछ हेतु संजय कुमार को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंग शाहपुर बनवारी उर्फ नयागांव निवासी 25 वर्षीय आजम अली पुत्र अकबर अली का शव गांव से पश्चिम की दिशा में चक रोड के पास मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस संबंध में मृतक के पिता अकबर अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया की बीती देर सायं गांव का संजय कुमार नामक व्यक्ति उसे बुलाकर ले गया था। जब काफी समय तक आजम अली नहीं आया तो परिजनों आजम अली के मोबाइल फोन पर फोन किया। पहले तो आजम अली के फोन पर कॉल जाती रही परंतु कुछ देर बाद कॉल जानी बंद हो गई। मृतक के पिता ने थाने में दी गई तीर में संजय कुमार सहित पांच व्यक्तियों को नामजद करते हुए आजम अली की हत्या करने की अशंका जताई है। पुलिस ने तेहरीर के आधार पर संजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव,को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया। गांव में इस हत्या को लेकर सन्नाटा छाया हुआ है। भारी पुलिस बल गांव में तैनात है। मृतक के पिता का कहना है कि 6 माह पूर्व खेत की डोल को लेकर संजय कुमार से कुछ कहा सुनी हो गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था। मृतक आजम अली के चेहरे पर धारदार किसी चीज के निशान पाए गए हैं। मृतक की दो महा कोतवाली के पास ग्राम कोरोना में बरात जानी थी। उधर कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर का कहना है की, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।


















