वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मैक्स टॉप स्कॉलरशिप से सम्मानित हुई छात्रा अन्वेषा विश्वकर्मा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी की अन्वेषा ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया मान ||

बीना पब्लिक स्कूल की छात्रा को दो बार मिली स्कॉलरशिप ||

मेहनत और प्रतिभा से अन्वेषा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि ||

परिवार और शिक्षकों के सहयोग से अन्वेषा को मिली सफलता ||

वाराणसी :- रोहनिया थाना क्षेत्र के ओढ़े गांव की रहने वाली होनहार छात्रा अन्वेषा विश्वकर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है | अन्वेषा बीना पब्लिक स्कूल में पिछले पांच वर्षों से अध्ययनरत हैं और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं | मैक्स टॉप द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत अन्वेषा विश्वकर्मा को पहली बार एक हजार रुपये तथा दूसरी बार हजार तीन रूपये की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया | इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है अन्वेषा विश्वकर्मा के पिता का नाम नंदलाल तथा माता का नाम सविता है |

अन्वेषा ने इस सम्मान के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और बीना पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button