मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मूंगफली बेचकर घर जा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मूंगफली बेचकर घर जा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली गंभीर रूप से घायल

आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

भोगांव/मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय ट्रैक्टर से मूंगफली बेचकर अपने घर वापस जा रहे किसान को रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आनन फ़ानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

मामला भोगांव थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार कुरावली थाना क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी मनोज उर्फ मनु पुत्र जयपाल सिंह अपने ट्रैक्टर को लेकर मूंगफली बेचने के लिए जलालाबाद गया था जहां से वह मूंगफली बेचकर अपने घर आ रहा था जैसे ही वह भोग थाना क्षेत्र के भोगांव मोड़ के पास पहुंचा। वैसे ही पीछे से आए अज्ञात हमलावरो मैं उसको गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है। फिलहाल दिनदहाड़े हुए ऐसे कांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

चिकित्सक ने क्या कुछ कहना है

मामले पर जानकारी देते हुए इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया भोगांव थाना क्षेत्र का मामला था जहां एक युवक पेट में गोली लगी थी वह युवक मूंगफली बेच कर आ रहा था जिसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी जिला अस्पताल में सर्जरी की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button