मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

जन-प्रतिनिधि मतदाताओं का दर्पण होता है, इसलिए अच्छी छवि के जन-प्रतिनिधियों का चुनाव करें-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जन-प्रतिनिधि मतदाताओं का दर्पण होता है, इसलिए अच्छी छवि के जन-प्रतिनिधियों का चुनाव करें-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

जनपद के प्रत्येक पुरातात्विक एवं एतिहासिक महत्व के स्थलों का सौन्दर्यीकरण होगा, जनपद के विकास में किसी भी स्तर पर धनराशि की कमी नहीं होगी- जयवीर।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रु. 76.84 लाख की लागत से आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान से सबद्ध सी.सी. रोड, म्यूरल वॉल, नाला, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्यों का लोकार्पण एवं रु.1.5 करोड़ की लागत से बौद्ध विहार स्थल फतेहगंजपुर कौआटोला में बौद्ध विहार के पहुंच मार्ग, नाला निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जनपद के पुरातात्विक, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को पुरानी पहचान दिलाने के लिए प्रयत्नशील है, इस दिशा में जनपद के प्राचीन मंदिरों, पुरातात्विक महत्व के स्थलों का निरंतर सौंदर्यीकरण का कार्य संचालित है। उन्होने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा जनपद में संचालित सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया रहा है, पूर्ण कार्यों का थर्ड पार्टी से सत्यापन कराने, कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुसार पाये जाने पर ही संस्था का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पर्यटन मंत्री ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारी को बधाई देते कहा कि जनपद में सांस्कृतिक विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो का श्रेय यहॉ की जनता, सम्मानित मतदाताओं को जाता है, जिन्होने मताधिकार कर उन्हें चुनकर भेजा, मैं हमेशा मतदाताओं का ऋणी रहूॅगा और इस जनपद को गुण्डा, माफिया की छवि को बदलकर विकास, औद्योगिक जिले के रूप में पहचान दिलाने का कार्य करूॅगा। उन्होने कहा कि जल्द ही जनपद में प्रदेश का भव्यतम् ऑडिटोरियम का निर्माण होगा, यह ऑडिटोरियम सभी जनपदवासियों के लिए उपलब्ध रहेगा, ऑडिटोरियम में जनपद के महा पुरूषों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, ऋषि-मुनियों की गाथाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होने कहा कि जल्द ही लगभग रू. 700 करोड़ की लागत से 22 किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा, बाईपास बनने से नई मैनपुरी विकसित होगी, नये बाईपास के आसपास के कृषकों की भूमि की कीमत बढ़ेगी। उन्होने जनपदवासियों का आव्हान करते हुये कहा कि उन्नतशील मैनपुरी, चमकती-धमकाती मैनपुरी बनाने में सभी लोग अपना योगदान दें, प्रदेश के मुख्यमंत्री जनपद के विकास के लिए कभी भी, किसी भी कार्ययोजना में धनराशि की कटौती नहीं करते, मैनपुरी के विकास कार्यों में रुचि लेते हैं, विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हैं।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से मैनपुरी नगर में व्यापक परिवर्तन हुआ, नगर के प्रत्येक चौराहे का विकास, सौन्दर्यीकरण हुआ, ऐतिहासिक स्थलों, प्रसिद्ध मंदिरों का विकास हुआ, बेसिक सुविधाओं के विकास को गति मिली, नगर की प्रसिद्ध रामलीला मैदान का स्वरूप बदला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद में अत्याधुनिक म्यूजियम, ऑडिटोरियम का निर्माण प्रारंभ होगा, बाईपास निर्माण का कार्य भी जल्द ही प्रारंभ होने वाला है, बाईपास बनने से शहर को जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री का हमेशा जनपद के विकास का चिंतन रहता है, प्रदेश में पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं, विगत डेढ़ वर्ष में जनपद में प्रदेश, देश, विदेश के कलाकारों द्वारा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराकर जनपदवासियों को मशहूर कलाकारों को देखने, सुनने का अवसर मिला। उन्होने कहा कि वर्तमान में सांस्कृतिक विभाग के लगभग रू. 14 करोड़ 50 लाख के विकास कार्य जनपद में संचालित है। उन्होने कहा कि विकास कार्यक्रमों, योजनाओं के क्रियान्वयन में फिसड्डी रहने वाले जनपद विगत डेढ़ वर्षांे से प्रदेश में टॉप-10 में शामिल है।
कार्यक्रम को फैक्सपेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा के अलावा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेष चौहान, बीनू बंसल, अनिल अग्रवाल, वीर सिंह भदोरिया, बबलू पांडेय, उदय चौहान, जयपाल सिंह, संजय चौहान, अनिल गुप्ता, धीरू राठौर, उत्तम गुप्ता आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन विकास चौहान ने किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button