उत्तराखंडखबरों की खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से भेंट की

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से भेंट की

कहा कि देवप्रयाग के विधायक श्री विनोद कण्डारी द्वारा मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण में नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी साथ ही ये छात्र भविष्य दर्शन भी करेंगे। राज्य के अन्य मेधावी छात्रों को भी इस तरह से भारत भ्रमण पर ले जाने के लिए भविष्य में राज्य सरकार की ओर से कार्ययोजना बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी कार्य को पूर्ण मनोयोग एवं दृढ़ निश्चय से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। मनुष्य अनंत ऊर्जा का भंडार है, ऊर्जा का संचार सकारात्मक दृष्टि से हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद कण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी सोना सजवाण उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button