उत्तराखंडखबरों की खबर

कोटद्वार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं चोर बाजार चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर टूटे चार दुकानों के ताले,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

कोटद्वार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं चोर बाजार चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर टूटे चार दुकानों के ताले,

कोटद्वार पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है वही कोटद्वार पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में सफल भी रही है जल्दी ही कोटद्वार पुलिस ऐसे शातिर चोरों को भी पहुंचाई की सलाखों के पीछे
कोटद्वार। शहर में एक बार फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। देर रात कोटद्वार की सबसे बड़ी मार्केट में चोरों ने चार दुकानों के एक साथ ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है। यह घटनास्थल बाजार चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही है। जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार देर रात कोटद्वार में जिला परिषद मार्केट की कई दुकानों के शटर और ताले तोड़े गए। व्यापारियों के अनुसार कल देर रात चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। जिनमें से एक दुकान में गल्ला तोड़कर पैसे भी निकाल लिए गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना को अंजाम सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा दिया गया जिसकी शक्ल सीसीटीवी में कैद हो गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button