उत्तराखंडखबरों की खबर

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में “उत्तराखण्ड पुलिस मंथन-चुनौतियाँ एवं समाधान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और पर्सेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय मंथन में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में कांस्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक 1521 PRD जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जायेगी। अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थानों में साइबर थाने खोले जाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जाए व भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कारवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन किया जाए एवं जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए साथ ही नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य किये जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एडीजी पी.वी.के प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरूगेशन, आईजी ए.पी अंशुमन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button