उत्तराखंडखबरों की खबर
COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर लगाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें व सभी ज़िलों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को COVID19 की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए।


















