उत्तरप्रदेश
मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ फेज के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार की मौजूदगी में मिशन शक्ति टीम व साइबर क्राइम टीम द्वारा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों/विद्यालयों में बालिकाओं को साइबर अपराध व हेल्पलाइन नं0 1090,181,108,1076,1098,1930 आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बालिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए बालिकाओं को इन्टरनेट सेफ्टी के टिप्स देते हुए बताया गया कि इन्सटाग्राम आदि सोशल साइट्स पर अपनें खाते को प्राईवेट करते हुए लाक रखें तथा अपने गार्जियन को अपनी शोसल मिडिया एकाउण्ट के बारें में जरूर बतायें किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होनें पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर— 1930 पर सम्पर्क करें।