थाना केराकत की मिशन शक्ति दीदी के प्रयास से आर्थिक रुप से कमजोर लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस एवं खेल हेतु निशुल्क कराटा प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया

सफल कहानी केस स्टडी का सारगर्भित विवरण-
मा. मुख्यमन्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शारदीय नवरात्र के प्रारम्भ में नारी शक्ति को सबल बनाने हेतु मिशन शक्ति चरण 4.0 का शुभारम्भ किया गया, जिसमें नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का नारा देते हुये उत्तर प्रदेश के प्रत्येक बीटगांव/मौहल्ले में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा पहुँचकर महिलाओं को सशक्त एवं जागरुक करने का 10 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में महिला थाना की मिशन शक्ति टीम/ शक्ति दीदी भ्रमण/चौपाल लगा कर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा था। इसी क्रम में थाना केराकत मिशन शक्ति दीदी टीम के सहयोग से सुबाष यादव ग्राम प्रथान छिनौता एवं कराटे कोच सोनू यादव से समन्वय स्थापित कर निशुल्क कराटे प्रशिक्षण केन्द्र कस्बा केराकत में शुभारंभ कराया गया । जिसमें आसपास की लड़कियों को निशुल्क सेल्फ डिफेंस और खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । मिशन शक्ति दीदी के अथक प्रयास से यह प्रशिक्षण केन्द्र आर्थिक रुप से कमजोर लड़कियों के सेल्फ डिफेंस हुते निशुल्क स्थापित करवाया गया। इस प्रशिक्षण केन्द्र की वहाँ के स्थानीय बच्चों एवं आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा प्रसंशा की जा रही है ।


















