उत्तरप्रदेश

थाना भदोही अंतर्गत घमहापुर में युवक की हत्या की सनसनीखेज घटना में शामिल अपचारी हिरासत में

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow



◆थाना भदोही पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता
◆घटना में शामिल एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल
◆पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा युवक की धारदार हथियार से की गई थी हत्या
◆घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा किया जा रहा प्रयास

घटनाक्रम
दिनांक-13.10.2023 को वादिनी द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे पुत्र सौदागर उम्र करीब 35 वर्ष जो अपने दोस्त इरफान के साथ मोटरसाइकिल से थाना स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घमहापुर गया था। ग्राम घमहापुर पोखरा के पास कासिम व हासिम पुत्रगण मोबिन तथा आमीन उर्फ डीजल पुत्र निसार अहमद निवासीगण ग्राम घमहापुर थाना व जनपद भदोही द्वारा युवक को धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित कर दिया गया। उक्त सूचना पर तत्समय ही थाना स्थानीय पर आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-254/23 धारा-302/34 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ तत्समय ही घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा युवक के हत्या की सनसनीखेज घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के क्रम में आज दिनांक 20-10-2022 को स्थानीय पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल/प्रकाश में आए आरोपी अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है। हिरासतशुदा अपचारी का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बन्धित मा0 न्यायालय किया गया। घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

हिरासत में लेने का स्थान, दिनांक व समय
किछौछा शरीफ मकदूम शाहबाबा मजार के पीछे, दिनांक-20.10.2023 प्रातः
हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम-
श्री अजय कुमार सेठ, प्रभारी निरीक्षक भदोही, उ0नि0 महेश कुमार सिंह, हे0कां0 शिवसहाय उपाध्याय, हे0कां0 सैयद मुस्लिम अली, हे0कां0 वकालत अंसारी, कां0 राकेश गौड़ थाना व जनपद भदोही।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button