बिजनौर-उत्तरप्रदेश
मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही,

विशेष अभियान,
मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही,
भरे गये 09 नमूने


बिजनोर– जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद बिजनौर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 21.09.2023 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों यथा नजीबाबाद, नगीना, धामपुर आदि में छापामार कार्यवाही में धनिया पाउडर के 02 नमूने, दूध का 01 नमूना, रसभरी का 01 नमूना, सूजी का 01, बेसन का 01 नमूना, हल्दी का 01 नमूना, सौफ साबुत का 01 नमूना एवं मिर्च का 01 नमूना संग्रहित किया गया है। नमूने तत्काल जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये है।


















