कन्नौज-उत्तरप्रदेश

पत्रकार के साथ थाना प्रभारी ने की अभद्रता पुलिस अधीक्षक को पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पत्रकार के साथ थाना प्रभारी ने की अभद्रता पुलिस अधीक्षक को पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीपसिंह

कन्नौज। पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले देवेश पाल हर समय रहते हैं सुर्खियों में बताना है की जनपद कन्नौज थाना तालग्राम जब से देवेश पाल को मिली है। तब से वर्दी के हनक में किसी की इज्जत, मान सम्मान का कोई ख्याल किये बिना अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। इतना ही नहीं अगर कहीं भूले से थाने के अंदर पत्रकार देवेश पाल से सवाल पूछने पहुँच जाए तो समझो कयामत ही आ जाती है। ऐसा ही एक मामला जनपद की थाना तालग्राम से निकल कर सामने आया है। पत्रकार सहायता एसोसिएशन प्रदेश मीडिया प्रभारी कुनाल कश्यप थाना तालग्राम खबर कबरेज करने पहुँचे इतने में देवेश पाल भड़क गए और अपने हुकुम्रानो को आदेश दिया जैसे की पत्रकार ने बहुत बड़ा क्राइम कर दिया हो, पत्रकार को दो घंटे तक किसी बात के बिना ही थाने में बैठाए रखा अब थाना अध्यक्ष देवेश पाल ही फैसला सुनाएंगे फेसला? कि किसको कितनी सजा देनी है किसके साथ कैसा सुलूक करना है बड़े दुर्भाग्य की बात है जब पत्रकार को थाने के अंदर कवरेज करने नहीं दिया जा रहा है लगता है थाना प्रभारी जी की मनमानी के चलते कोई थाने के अंदर नहीं जाकर पत्रकारिता कर सकेगा मनमर्जी के थाना प्रभारी साहब काम करेंगे वाह, री कन्नौज पुलिस।
पत्रकार सहायता एसोसिएशन संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद कन्नौज पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार ठीक नहीं अगर ऐसा दोबारा किया गया पत्रकार सहायता एसोसिएशन संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कन्नौज पुलिस मामले को ले संज्ञान में अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button