नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

मदरसा नूरुल उलूम में हज़रत सैयद मोहम्मद अफ़ान का शानदार स्वागत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मदरसा नूरुल उलूम में हज़रत सैयद मोहम्मद अफ़ान का शानदार स्वागत

नूरपुर। आज स्थानीय मोहल्ला बनजारान स्थित मदरसा नूरुल उलूम मस्जिद आयशा में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और जामिया इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद अमरोहा के शेख-उल-हदीस हज़रत सैयद मोहम्मद अफ़ान साहब मंसूरी का भव्य स्वागत किया गया।मदरसे के प्रबंधक मौलाना मुक़र्रम ने हज़रत अफ़ान का स्वागत करते हुए उनकी इल्मी और धार्मिक सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अपने संबोधन में हज़रत सैयद मोहम्मद अफ़ान ने हदीस के ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला और युवाओं को दीनी तालीम की तरफ़ प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं को अपनाकर ही समाज में सुधार लाया जा सकता है।इस रूहानी सभा में मौजूद उलेमा और छात्रों ने बड़े ध्यान से हज़रत के विचार सुने और उनकी दुआओं से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का समापन ख़ास दुआ के साथ हुआ।
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button