खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

मतदान लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा-उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा है और मतदाता सूची उसका आधार है। उन्होंने शुद्व, पारदर्शी व त्रुटिविहीन मतदाता सूची बनाने के लिये कहा। बूथ स्तर पर दिनांक 07 अगस्त व 21 अगस्त को विशेष कैम्पों का आयोजन भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं की प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण और भविष्य में उन्हें बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही दिनाँक 01 अगस्त, 2022 से प्रारम्भ की जाएगी। मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील स्तर पर राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर उन्हें बी०एल०ओ० के घर-घर भ्रमण कार्यक्रम की प्रति उपलब्ध कराकर उनसे सहयोग की अपील करेगें। उन्होंने बताया कि विशेष कैम्प दिवस पर कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल/विलोपन/संशोधन कराना चाहता है अथवा नया/संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फार्म-6,7 व 8 उपलब्ध कराया जायेगा तथा संबंधित फार्मों को भरने में बीएलओ उनकी सहायता करेगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि दिनांक 01 अगस्त, 2022 को जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा औपचारिक रूप से कार्यक्रम का जनपद और विधानसभा स्तर पर शुभारम्भ किया जाएगा। इस सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं से फार्म-6 बी में आधार नम्बर एकत्र करने के लिए बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर भ्रमण का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के नियम-23 के अनुसार सम्मिलित मतदाताओं द्वारा आधार नम्बर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के उप नियम-26 बी द्वारा अधिसूचित फार्म-6 बी में दिया जायेगा। ऑनलाइन फार्म-6 बी भरने हेतु ईआरओ नेट, एनवीएसपी पोर्टल, गरूडा ऐप एवं वोटर हेल्पलाईन ऐप इत्यादि पर उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि ऑफलाइन फार्म-6 बी जमा करने हेतु-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा फार्म-6 बी की हार्डकापी में मतदाताओं से स्वेच्छा से आधार संख्या के संग्रह के लिए घर-घर भ्रमण के लिए बी०एल०ओ० की तैनाती की जाएगी। प्राप्त सभी ऑफलाइन फार्म-6 बी को बी०एल०ओ० द्वारा गरूडा ऐप का उपयोग करके या ईआरओ द्वारा ईआरओ नेट का उपयोग करके फार्म प्राप्त होने के 7 दिनों के अन्दर डिजीटाइज्ड किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आधार नम्बर प्रस्तुत करना पूरी तरह से स्वैच्छिक है, यदि मतदाता के पास आधार नम्बर नहीं है और वह अपना आधार नम्बर प्रस्तुत करने में सक्षम नही है तो उसे फार्म -6 बी में उल्लिखित 11 प्रकार के दस्तावेज में से किसी एक की प्रति संलग्न करने के लिए कहा जाएगा । मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी की गई पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, चालन अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेन्स),पैन कार्ड, एनपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट ,छायाचित्र के साथ पेंशन दस्तावेज, केन्द्रीय राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी छायाचित्र के साथ सेवा पहचान कार्य, संसद सदस्यों/विधान सभा सदस्यों/विधान परिषद सदस्यों को जारी शासकीय पहचान पत्र, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा जारी विशिष्ट पहचान परिचय पत्र (यूडीआईडी)।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , मतदाता सूची में सम्मिलित किसी भी प्रविष्टि को इस आधार पर अपमार्जित नहीं करेगा कि किसी मतदाता द्वारा आधार नम्बर प्रस्तुत/सूचित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष कैम्पों का आयोजन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर दिनांक 07 अगस्त, 2022(रविवार) एवं दिनांक 21 अगस्त, 2022 (रविवार) को विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर , विशेष अभियान दिवसों पर बी० एल० ओ० की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बूथों का भ्रमण करेगें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीजेपी प्रतिनिधि धीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, मुनेश त्यागी, बीएसपी प्रतिनिधि मो0 सिद्दीकी, सपा प्रतिनिधि अख्लाक, आरएलडी प्रतिनिधि यादराम सिंह चन्देल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

जनपद बिजनौर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button