उत्तराखंड
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण

चित्रकूट
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया
आज
जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट
अतुल शर्मा द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बंदी बैरिक, भोजनालय, महिला बंदी बैरिक एंव अस्पताल का निरीक्षण किया गया बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी अशोक कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
चित्रकूट
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल


















