उत्तराखंड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ पहुंचे भवाली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद नैनीताल भवाली आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

भवाली । देवभूमि उत्तराखंड हमेशा ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड आस्था का केन्द्र है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ भवाली पहुंचे हुए हैं। आज दोपहर वह हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार में बैठकर रवाना हो गए। विराट कोहली इसके बाद कहा गये। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उनके घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम जाने की चर्चा है। हालांकि खबर यह भी है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे। लेकिन किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विराट कोहली के पहुंचने की खबर से मीडिया समेत उनके फैंस घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे हुए थे, लेकिन उनके न पहुंचने पर सभी को निराशा हुई। इसके बाद उनके कैंची पहुंचने की खबर मिली। लेकिन विराट कोहली वहां भी नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वह मुक्तेश्वर गए हैं। वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि विराट पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम जाएंगे। क्योंकि अनुष्का ने कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर नीम करौली महाराज की फोटो पोस्ट की थी। उत्तराखंड दौरे पर आये विराट ने प्रशंसकों, पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button