काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा नेता के नव निर्मित होटल मे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,,, जसपुर रोड स्थित होटल रॉयल हवेली कुंडा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए ठेकेदार और होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दे की होटल रॉयल हवेली अभी कुछ दिन पूर्व ही भाजपा नेता के द्वारा बनवाया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा होटल की ओपनिंग की गई थी। और आज इस होटल में एक व्यक्ति के दर्दनाक मौत हो गई है।
कोतवाली में दी तहरीर में मोहल्ला पाक का कोट निवासी महिला चांदनी पत्नी रमन ने बताया कि उसका पति रमन पुत्र श्री कलवा राम निवासी मोहल्ला पक्का कोर्ट काशीपुर वर्षों से एक ही ठेकेदार के साथ कार्य करता है और वह 27 तारीख को भी कार्य करने गया था शाम करीब 5:20 पर होटल रॉयल हवेली में वह लोहे की सीढ़ी पर खड़े होकर बिजली के तार ठीक कर रहा था की बिजली ने उसे पकड़ लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
उसने बताया कि पति के मृत्यु की सूचना ग्राम में सर वाला निवासी अमित के द्वारा उसे दी गई उसे बताया गया कि उसके पति को बिजली ने पकड़ लिया है और उसे के बी आर अस्पताल ले गए हैं। उसने बताया कि जब तक वह अस्पताल पहुंची तब उसके पति उसे मृत अवस्था में मिले। उसने होटल प्रबंधन और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा लोहे की सीढ़ी पर खड़े होकर बिजली ठीक करने के कारण हुआ यदि लकड़ी की सीढ़ी पर खड़े होकर बिजली की तार ठीक की जाती तो उसके पति आज जीवित होते उसने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं वह अपना और बेटियों का पालन पोषण कैसे करेगी। महिला ने और उसके परिजनों ने कोतवाली का घेराव कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button