मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर/ मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र की ग्राम खजुरिया में बीती 3 सितंबर की देर शाम भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बलराम के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई है। थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बलराम पुत्र श्यामलाल निवासी खजुरिया ने बताया कि बीती 3 सितंबर की देर शाम उनकी पत्नी गुड्डी देवी घर पर कम कर रही थी। तभी गांव का ही महादेव उर्फ बंटू पुत्र गिरंद शराब पीकर आया और घर के बाहर गाली गलौज करने लगा। पत्नी के मना करने पर महादेव, श्रीचंद पुत्र देवीदीन एवं खुशीराम पुत्र मदनलाल ने पीड़ित के घर में घुसकर घर में तोड़फोड़ की तथा पत्नी के मना करने पर डंडा लेकर मारपीट की। सूचना पर पीड़ित बलराम जब घर पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपीगणों ने मारपीट की। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button