खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

बीजेपी जिला मंत्री ने मनाई हरियाली तीज महिलाओं ने झूला झूल सावन के गाए गीत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बीजेपी जिला मंत्री ने हर्षोल्लास के साथ मनाई हरियाली तीज महिलाओं ने झूला झूल सावन के गीत गाए

बिजनौर। नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने कार्यक्रम संयोजक शारदा चौधरी के नेतृत्व में हरियाली तीज के उपलक्ष में बकली के फाटक के पास विदुर नगर में झूला झूल कर सावन के गीत गाकर एक दूसरे को गले मिलकर तीज की शुभकामनाएं प्रदान कर उल्लासपूर्वक इस कार्यक्रम को मनाया।इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा हरियाली तीज के दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को कई हजार साल की तपस्या के बाद पति रूप में प्राप्त किया था ।तभी से इस त्योहार पर सभी सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर बायना निकालकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए मां पार्वती से मंगल कामना करती हैं। इस अवसर पर गार्गी अग्रवाल,मीनू चौधरी,पूनम सैनी,सुषमा अग्रवाल,मृदुला,मीनू चौधरी,कल्पना शर्मा,अलका विश्नोई,शिवानी शर्मा,ममता शर्मा,गीता शर्मा,साधना वर्मा,राशि अग्रवाल,नीतू चौधरी,राजबाला, बीना त्यागी,वीरवती,सुमन लता, अंजू चौधरी, कैलाशो देवी,संतोष ,साधना वर्मा, ठाकुर, बबीता , ब्रिजेश,प्रेमलता शर्मा,सर्वेश,मुन्नी,मिथलेश,अंजू शर्मा,प्रीति शर्मा,सुशीला,गीता देवी,अंजू चौधरी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button