बारिश से एक और गरीब का गिरा मकान बाल बाल बची परिवार की जान!

बारिश से एक और गरीब का गिरा मकान बाल बाल बची परिवार की जान!
धामपुर। मिली जानकारी के अनुसार मुबीन पुत्र शफीक अहमद,ग्राम सेड्डी सेड्डा तहसील धामपुर बिजनौर निवासी का कच्चा मकान रात में बरभरा कर गिर गया ईश्वर की कृपा रही की कोई बड़ा हादसा नही हुआ,सिर्फ माली नुकसान पर बीत गई
लगातार हो रही बारिश ने अब तक जिले के कई परिवारों के आशियाने छीन लिए, और कई परिवारों ने कई अपनो को खो दिया
जहाँ एक और मोदी जी योगी जी हर परिवार को आवास देने के लिए प्रयत्नशील है वही उनकी ही सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उनकी योजनाओ को पलीता लगा अपना विकास किया जा रहा है । पात्रो तक योजनाओं का लाभ ही नही पहुंच पा रहा है। इस बार हो रही बारिश ने आवण्टित प्रधानमंत्री आवास योजना की पोल खोल कर रख दी है।
,सरकार के द्वारा गरीबों के लिए आवास योजना के तहत गरीबों के मकान बनाए जाते हे परंतु अफसोस ये होता हे क्षेत्र में जो पात्र व्यक्ति होता है उस तक योजना का लाभ पहुंच ही नही पाता, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारी अपात्रो से पैसा लेकर योजना का लाभ उनको दिला देते है जिस कारण गरीब पात्र वंचित,रह जाता है


















